छत्तीसगढ़

हाईवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर हुई मौत

रायपुर से महासमुंद जाने वाले नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार रेत से भरे हाईवा ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुआ, जहां टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार अपनी दिशा में जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि हाईवा चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

Advertisement

सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार हाईवा चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button