बिलासपुर

बिलासपुर में गर्मी से राहत, दोपहर 12 से 4 बजे तक बंद रहेंगे ट्रैफिक सिग्नल

बिलासपुर। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते असर को देखते हुए यातायात पुलिस बिलासपुर ने आम नागरिकों को राहत देने के लिए एक अहम फैसला लिया है। 17 अप्रैल 2026 से शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल अस्थाई रूप से बंद रहेंगे।

Advertisement

यह निर्णय खासतौर पर महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और बीमार व्यक्तियों को तेज धूप में सिग्नल पर रुकने से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। पुलिस का मानना है कि इस दौरान सिग्नल पर रुकना लोगों के स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

Advertisement

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यह व्यवस्था लागू की जा रही है। साथ ही, सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस के जवान तैनात रहेंगे, जो ट्रैफिक को सुचारु रूप से नियंत्रित करेंगे।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सिग्नल बंद रहने के बावजूद यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। साथ ही, सड़क पार करते समय विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दें। किसी भी आपात स्थिति में यातायात पुलिस से तुरंत संपर्क करने की सलाह भी दी गई है।

Related Articles

Back to top button