चकरभाठा में अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, समाज की एकजुटता का दिखा अनोखा स्वरूप

(धीरेंद्र मेहता) :बिलासपुर जिले के ग्राम पंचायत चकरभाठा बस्ती स्थित सारथी मोहल्ला में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हिंदू बौद्ध मराठी समाज द्वारा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता, भाईचारा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात बाबा साहेब अंबेडकर एवं गौतम बुद्ध की प्रतिमाओं पर विधिवत माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जहां उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर समाज के लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया, वहीं पूरे कार्यक्रम में हर्षोल्लास का माहौल बना रहा। रात्रि में सामूहिक कड़ी-भोजन (भंडारा) की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
समाज के अजय पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले समय में इस आयोजन को और भी विस्तारित और भव्य रूप दिया जाएगा। इसके तहत कार्यक्रम स्थल के सामने उद्यान और एक स्थायी मंच का निर्माण करने की योजना बनाई जा रही है, जिससे भविष्य में सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और बेहतर ढंग से किया जा सके।
कार्यक्रम में समाज के प्रमुख रूप से सुभाष राव शेंद्रे, सतीश पाटिल, श्रवण पाटिल, रविन्द्र पाटिल, सुनील पाटिल, अक्षय शेंद्रे, आदर्श शेंद्रे, कुलदीप पाटिल, शैलेंद्र ओंकार, गुलशन ओंडकर, श्यामा पाटिल, रमाबाई पाटिल, नैनो, रौनक, मीठी, अमय पाटिल सहित समाज के सभी वरिष्ठजन, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इस भव्य आयोजन ने न केवल बाबा साहेब के प्रति लोगों की आस्था को प्रदर्शित किया, बल्कि समाज की एकता और सामूहिक सहभागिता का भी मजबूत संदेश




