छत्तीसगढ़

वेदांता पावर प्लांट में बड़ा धमाका, बॉयलर ब्लास्ट में 30-40 मजदूर झुलसे

सक्ती जिले में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में अचानक जोरदार बॉयलर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

Advertisement

हादसे में करीब 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

Advertisement

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, प्लांट में रोज की तरह काम चल रहा था, तभी दोपहर करीब 2 बजे यह बड़ा हादसा हो गया। फिलहाल ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, पूरे इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।

Related Articles

Back to top button