सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल ने लगाई मुहर

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है… बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया है… इसके साथ ही अब वे बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं… बैठक के बाद पार्टी नेताओं ने इस फैसले को राज्य के लिए एक नई शुरुआत बताया है…
इधर, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने भी सम्राट चौधरी को व्यक्तिगत तौर पर बधाई दी… सत्ता परिवर्तन के इस घटनाक्रम को लेकर सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है… माना जा रहा है कि आने वाले समय में बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं…
वहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सम्राट चौधरी को शुभकामनाएं दी हैं… उन्होंने लिखा कि नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें ढेरों बधाई… अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के तौर पर बिहार को किस दिशा में आगे बढ़ाते हैं…




