बिलासपुर

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती वर्ष पर बिलासपुर पुलिस की पहल: छात्रों को बनाया जागरूकता का ब्रांड एंबेसडर

(जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर पुलिस ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती वर्ष के अवसर पर एक सराहनीय पहल की है। इस पहल के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली और आधुनिक तकनीकी संसाधनों से रूबरू कराया गया।

Advertisement

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्रों को शहीद विनोद चौबे चौक में यातायात नियमों और ट्रैफिक मैनेजमेंट की जानकारी दी गई। इस दौरान ब्रीथ एनालाइजर, स्पीड राडार, सीसीटीवी और अन्य उपकरणों का प्रदर्शन कर उन्हें नियमों के पालन के महत्व को समझाया गया।

Advertisement

इसके बाद छात्रों को इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में आईटीएमएस सिस्टम का लाइव अनुभव कराया गया, जहां उन्होंने ट्रैफिक मॉनिटरिंग और अनाउंसमेंट सिस्टम को समझा। साथ ही साइबर थाना में ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए गए।

कार्यक्रम के अंत में थाना तारबहार का भ्रमण कराते हुए छात्रों को पुलिस की दैनिक कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। बिलासपुर पुलिस ने इन छात्रों को जनजागरूकता का ब्रांड एंबेसडर बनाकर समाज में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया है।

Related Articles

Back to top button