रायपुर

तेज रफ्तार का कहर, ओवरब्रिज के पास दो कारों की टक्कर, बच्चा घायल

रायपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां आमानाका ओवरब्रिज के पास दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार में सवार एक बच्चे को हल्की चोटें आई हैं।

Advertisement

बताया जा रहा है कि आमानाका ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार के चलते दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के वक्त कार में बैठे एक बच्चे को हल्की चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया।

Advertisement

हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर ट्रैफिक बहाल करने की कोशिश में जुट गई, यह पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button