रायगढ़

मंगलसूत्र से गला घोंटकर हत्या: लिव-इन पार्टनर निकला कातिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायगढ़ जिले में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रायगढ़ पुलिस की जांच में सामने आया है कि लिव-इन पार्टनर ने ही महिला का मंगलसूत्र से गला घोंटकर हत्या कर दी। शुरुआत में इसे सामान्य मौत माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले को हत्या में बदल दिया।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, 1 अप्रैल को जिंदल अस्पताल पतरापाली से महिला की आकस्मिक मौत की सूचना मिलने पर कोतरारोड़ थाना में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले पर दबाव से दम घुटने को मौत का कारण बताया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज की। जांच के दौरान सामने आया कि मृतिका अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रह रही थी और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

Advertisement

संदेह के आधार पर आरोपी विकेश बरेठ से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि आपसी विवाद के दौरान उसने गुस्से में आकर महिला के मंगलसूत्र से गला घोंट दिया और बाद में मामले को छिपाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि ऐसे गंभीर मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी

Related Articles

Back to top button