दुर्ग
भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग, टर्बाइन ब्लास्ट में 5 घायल

भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक बार फिर आग की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। हादसे में पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं।स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी Steel Authority of India Limited के भिलाई स्टील प्लांट के पीबीएस-2 यूनिट में अचानक भीषण आग लग गई।
बताया जा रहा है कि टर्बाइन में ब्लास्ट के बाद आग तेजी से फैल गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।आग की चपेट में आकर दो बीएसपी कर्मचारी और तीन ठेका श्रमिक घायल हो गए। इनमें से एक कर्मचारी का पैर फ्रैक्चर हुआ है।
घटना के बाद आधा दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंचे अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।




