जांजगीर-चाम्पा

CSC सेंटर में डेटोनेटर ब्लास्ट मामला : 3 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले में एक CSC सेंटर में डेटोनेटर विस्फोट से भारी नुकसान हुआ है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम बनाहिल की है, जहां वेदान्त सर्विस CSC सेंटर में देर रात करीब 11:45 बजे अचानक धमाका हो गया। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों द्वारा डेटोनेटर रखे गए थे, जिन्हें हटाने के दौरान जोरदार विस्फोट हो गया।

Advertisement

इस धमाके में कंप्यूटर, CPU, प्रिंटर, कुर्सी और अन्य सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं संचालक भूपेन्द्र साहू को पैर में चोट आई है।सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

Advertisement

पुलिस ने तेजी दिखाते हुए रूपेश वर्मा, रमन कैवर्त्य और अनुज केंवट को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है।फिलहाल पुलिस ने तीनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और मामले की आगे जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button