छत्तीसगढ़

IPS शशिमोहन सिंह द्वारा निर्देशित, ‘ख़ौफ़ – द डिजिटल वॉर’ का शानदार आगाज़….  

जशपुर में साइबर फ्रॉड जैसे गंभीर और तेजी से बढ़ते अपराध पर आधारित शॉर्ट फिल्म “ख़ौफ़ – द डिजिटल वॉर” का भव्य शुभारंभ किया गया। विशिष्ट कम्युनिटी हॉल सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कौशल्या देवी साय और प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग, स्थानीय कलाकार और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement

इस फिल्म को जशपुर के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने लिखा, निर्देशित किया और स्वयं इसमें अभिनय भी किया है। फिल्म में साइबर अपराधियों के नए-नए तरीकों को बेहद प्रभावी ढंग से दिखाया गया है, जिससे आम लोग सतर्क रह सकें। खास बात यह रही कि फिल्म में स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों और फिल्म से जुड़े सदस्यों ने मंच से अपने अनुभव साझा किए। सभी ने इस पहल को समाज के लिए बेहद जरूरी बताया। फिल्म के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गई कि थोड़ी सी लापरवाही कैसे बड़ी ठगी का कारण बन सकती है और जागरूक रहकर इससे कैसे बचा जा सकता है।

 

कौशल्या देवी साय ने कहा कि : 
“इस तरह की फिल्में समाज को जागरूक करने का बहुत अच्छा माध्यम हैं। साइबर फ्रॉड आज एक बड़ी चुनौती है और यह फिल्म लोगों को सतर्क रहने का महत्वपूर्ण संदेश देती है।”

 

डीजीपी अरुण देव गौतम ने कहा की – “फिल्म का संदेश बहुत प्रभावी है। इसे सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहिए, ताकि लोग साइबर अपराध से बच सकें।”

 

कुल मिलाकर, “ख़ौफ़ – द डिजिटल वॉर” एक जागरूकता अभियान के रूप में सामने आई है, जो समाज को डिजिटल ठगी के खतरों से आगाह करने के साथ-साथ सुरक्षा के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देती है।

Related Articles

Back to top button