छत्तीसगढ़

नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, बस-कंटेनर की टक्कर में 5 घायल

कवर्धा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नेशनल हाईवे पर कंटेनर और यात्री बस के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक हादसा देर रात करीब 3 बजे जबलपुर से रायपुर जा रही यात्री बस और तेज रफ्तार कंटेनर के बीच हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर के परखच्चे उड़ गए।इस हादसे में बस के 3 यात्रियों समेत कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें दो लोगों के पैर की हड्डियां टूटने की जानकारी सामने आई है।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।यह हादसा दशरंगपुर चौकी के पास हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button