छत्तीसगढ़

कैंप पर माओवादियों ने दागे BGL, बाल-बाल बचे जवान….घटना का VIDEO आया सामने

Advertisement

नारायणपुर जिले में 2 दिन पहले नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के कैंप पर हमला किया था, जिसका अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जवान हाथ में हथियार पकड़े इधर-उधर भागकर मोर्चा संभालते नजर आ रहे हैं। नक्सलियों ने जवानों पर BGL दागे, जिसमें एक जवान बाल-बाल बचा।

Advertisement

नक्सलियों ने अबूझमाड़ के इरकभट्टी पुलिस कैंप पर हमला किया था। यह कैंप कुछ दिन पहले ही खोला गया है। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले शाम के वक्त नक्सलियों ने कैंप पर अचानक हमला कर दिया था। जंगल की तरफ से 4 देसी BGL दागे थे। इसके अलावा फायरिंग भी की थी

नक्सलियों के हमले के बाद कैंप के जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है

करीब 2 मिनट के इस वीडियो में जवान कैंप के अंदर यहां-वहां भागते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, नक्सलियों ने BGL दागा जो सीधे बैरक के सामने गिरा। वहां से 3 जवान गुजरे। एक जवान चपेट में आने से बच गया। वीडियो में गोलियों की आवाज भी सुनाई दे रही है। जवानों की जवाबी कार्रवाई से नक्सली भाग निकले।

नक्सलियों ने बुधवार (6 जून) को इरकभट्टी कैंप पर हमला किया था। इस दौरान जंगल की तरफ से कैंप पर कुल 4 BGL दागे , जिसमें एक BGL मौके पर ही फट गया। जवाबी कार्रवाई में नक्सली मौके से भाग निकले।

इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button