बिलासपुर

बिलासपुर में ‘पैसा बरसाने’ के नाम पर 20 लाख की ठगी, बाबा फरार

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में अंधविश्वास और लालच का फायदा उठाकर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। पैसा बरसाने और रकम दोगुनी करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से करीब 20 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला स्थित दीनदयाल कॉलोनी का है, जहां रहने वाले एक व्यक्ति का संपर्क ओडिशा के एक कथित बाबा से हुआ। बाबा ने तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के जरिए रकम कई गुना बढ़ाने का दावा किया।

Advertisement

लालच में आकर पीड़ित ने बाबा को अपने घर बुलाया। बाबा अपने एक सहयोगी के साथ पहुंचा और 20 लाख रुपये लेकर कमरे में कथित पूजा-पाठ शुरू किया। घंटों तक चले इस अनुष्ठान से पीड़ित को भरोसा हो गया।

Advertisement

अगले दिन बाबा ने प्रक्रिया पूरी करने का बहाना बनाया और मौका पाकर अपने साथी के साथ फरार हो गया। जब पीड़ित कमरे में पहुंचा तो वहां रखी पूरी रकम गायब थी।ठगी का एहसास होते ही पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बाबा और उसके सहयोगी के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। यह घटना अंधविश्वास के नाम पर हो रही ठगी से सावधान रहने की बड़ी चेतावनी भी है।

Related Articles

Back to top button