देश

1 अप्रैल से बड़े बदलाव: टैक्स, ATM, LPG से लेकर रेलवे तक, आपकी जेब पर सीधा असर

नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही आज से आम लोगों की जिंदगी से जुड़े कई बड़े नियम बदल गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर आपके मंथली बजट और डेली खर्चों पर पड़ने वाला है।

Advertisement

बैंकिंग सेक्टर में बड़ा बदलाव करते हुए HDFC Bank ने एटीएम से UPI के जरिए कैश निकालने को अब फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल कर दिया है। वहीं लिमिट खत्म होने पर हर ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये का चार्ज लगेगा। दूसरी ओर Punjab National Bank ने डेली विड्रॉल लिमिट घटाकर 50 हजार रुपये कर दी है।

Advertisement

टैक्सपेयर्स के लिए नया इनकम टैक्स कानून लागू हो गया है, जिससे टैक्स सिस्टम और सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव आएगा। वहीं शेयर बाजार में F&O ट्रेडिंग पर सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स बढ़ा दिया गया है।

यात्रा और ट्रांसपोर्ट पर भी असर दिखेगा। FASTag का एनुअल पास महंगा हो गया है, जबकि रेलवे टिकट कैंसिलेशन के नियम भी सख्त कर दिए गए हैं—अब देरी से टिकट कैंसिल करने पर ज्यादा कटौती होगी।

इसके अलावा नए लेबर कोड के लागू होने से टेक-होम सैलरी कम हो सकती है, वहीं PAN कार्ड से जुड़े नियम भी सख्त हो गए हैं।

सबसे बड़ा असर गैस कीमतों में दिखा है, जहां कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। ऐसे में नए वित्तीय साल की शुरुआत के साथ ही आपकी जेब का गणित भी बदल गया है।

Related Articles

Back to top button