देश

गोवा अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स लाए गए दिल्ली….

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के आरोपी लूथरा ब्रदर्स मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। 6 दिसंबर को नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत के बाद ये दोनों थाइलैंड भाग गए थे।

Advertisement

गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा उत्तरी गोवा के अरपोरा में स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब के सह-मालिक हैं। दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। जांचकर्ताओं का आरोप है कि नाइटक्लब अनिवार्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित किया जा रहा था जिससे त्रासदी की भयावहता और बढ़ गई।

Advertisement

फुकेट में 11 दिसंबर को उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद देश से निकाला गया। भारतीय दूतावास ने हस्तक्षेप किया और थाई अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया। भारत सरकार ने दोनों भाइयों के पासपोर्ट रद्द कर दिए और थाई अधिकारियों को एक ‘डोजियर’ सौंपा था तथा उन्हें निर्वासित किए जाने का औपचारिक अनुरोध किया था।

आग लगने की घटना के तुरंत बाद देश छोड़कर चले जाने के बाद दोनों भाइयों के खिलाफ इंटरपोल का ‘ब्लू कॉर्नर नोटिस’ जारी किया गया था। गोवा पुलिस ने इस मामले में नाइटक्लब के पांच प्रबंधकों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच आगे बढ़ने पर और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button