मंदिर में भगदड़, 8 की मौत, दर्जनों घायल….

बिहार के नालंदा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां शीतला माता मंदिर में भगदड़ मचने से 8 लोगो की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मामला नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव का है, जहां मंगलवार के दिन शीतला माता मंदिर में पूजा के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।चैत्र महीने के अंतिम मंगलवार होने के कारण मंदिर में असामान्य भीड़ उमड़ी हुई थी।इसी दौरान पूजा के क्रम में अचानक भीड़ अनियंत्रित हो गई और भगदड़ मच गई।
भगदड़ के दौरान 8 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही दीपनगर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
फिलहाल भगदड़ के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में सुरक्षा व्यवस्था की कमी की बात सामने आ रही है।प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।




