रायगढ़

लैलूंगा में अफीम की प्रारंभिक खेती का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार…..

रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम नवीन घाटगांव में अवैध अफीम की प्रारंभिक खेती का मामला सामने आया है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए फसल को नष्ट कर दिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Advertisement

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि करीब 2 डिसमिल जमीन पर पोस्ता यानी अफीम की खेती की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां खेत में अफीम के पौधे पाए गए। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरी फसल को उखाड़कर नष्ट कर दिया।

Advertisement

मौके से साधराम नागवंशी और अभिमन्यु नागवंशी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जुड़े अन्य लोगों, फसल के स्रोत और नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है, साथ ही क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button