रायगढ़

नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार, खेतों में उग रही अफीम पर पुलिस की रेड, 2 करोड़ की फसल जब्त

रायगढ़ जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट गांव में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस टीम ने संयुक्त छापेमारी की। मौके पर बड़े पैमाने पर अफीम की खेती पाई गई।पुलिस ने खेतों से 60 हजार से अधिक अफीम के पौधे और करीब 3 किलो तैयार अफीम जब्त की है, जिसकी कुल कीमत 2 करोड़ से ज्यादा आंकी गई है।

Advertisement

मामले में झारखंड निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button