बिलासपुर

CBSE के नाम पर फीस वसूली का आरोप, नारायणा टेक्नो स्कूल जांच के घेरे में

बिलासपुर के अमेरी चौक स्थित नारायणा टेक्नो स्कूल एक बड़े विवाद में घिर गया है। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने कक्षा 1 से 8 तक CBSE पाठ्यक्रम के नाम पर पढ़ाई कराते हुए अभिभावकों से भारी-भरकम फीस वसूली, जबकि इस स्तर पर CBSE मान्यता का प्रावधान ही नहीं है।

Advertisement

जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने स्पष्ट किया कि कक्षा 1 से 8 तक स्कूलों को CBSE की मान्यता नहीं दी जाती और इस स्तर की शिक्षा राज्य शासन के नियमों के तहत संचालित होती है। साथ ही उन्होंने बताया कि स्कूल द्वारा अब तक CBSE संबद्धता का कोई दस्तावेज विभाग को प्रस्तुत नहीं किया गया है।
अभिभावकों का आरोप है कि कक्षा 1 में ही करीब 1 लाख रुपये तक फीस ली गई, जिसमें अलग-अलग मद जोड़कर राशि बढ़ाई गई। वहीं, सरकारी स्तर पर मिलने वाली निशुल्क किताबों की जगह महंगी निजी किताबें तय दुकान से खरीदने का दबाव भी बनाया गया।

Advertisement

मामले को गंभीर मानते हुए शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जिसे एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो स्कूल की मान्यता रद्द करने तक की कार्रवाई की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button