बिलासपुर

होटल जीनस पैलेस में जुआ खेलते 14 गिरफ्तार…..

बिलासपुर – सिविल लाइन पुलिस ने शहर के महाराणा प्रताप चौक स्थित होटल जीनस पैलेस में चल रहे एक जुआ फड़ का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से ₹2,17,000 नकद, 52 पत्ती ताश और एक बेडशीट बरामद की है। सभी आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया था, बाद में जमानत मुचलका पर रिहा कर दिया गया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों में संतोष कौशिक, नैन साहू, कैलाश देवांगन, मुन्ना श्रीवास, नरेंद्र रात्रे, विशाल सिंह, बल्लू पटेल, प्रशांत मुर्ती, जाकीर खान, पवन पाण्डेय, बउवा देवांगन, क्रेगी मार्टीन, देवांश डोरा और विवेक मिश्रा।

पुलिस के अनुसार, होटल के एक कमरे में यह जुआ फड़ लंबे समय से संचालित हो रहा था। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button