बिलासपुर

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में मोबाइल चोर गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – मोबाइल चोरी करने वाले एक युवक को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी के मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दो स्टॉल संचालकों के पास से भी मोबाइल जब्त किए हैं।

Advertisement

दरअसल बिलासपुर रेलवे स्टेशन में संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को आरपीएफ और शासकीय रेल पुलिस की टीम ने पकड़ा। पूछताछ में युवक ने अपना नाम लेली खोसला, निवासी कोरापुट उड़ीसा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो मोबाइल बरामद हुए, जिनके बारे में उसने स्वीकार किया कि ये मोबाइल स्टेशन परिसर से चोरी किए गए हैं।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी के मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। उसने यह भी खुलासा किया कि कुछ दिन पहले उसने स्टेशन के स्टॉल संचालकों को भी मोबाइल बेचे थे।

Advertisement

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर-1 के वीआईपी गेट के पास स्टॉल संचालक शैलेन्द्र सिंह और गेट के पास स्टॉल चलाने वाले राजेश कुमार के पास से दो-दो मोबाइल जब्त किए।पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जीआरपी थाना में मामला दर्ज किया है। आरोपियों के पास से कुल 6 मोबाइल बरामद किए गए हैं और मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button