छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कैडर के IPS संतोष सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, CISF में मिली DIG पद की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF में डीआईजी पद पर नियुक्ति मिली है।

Advertisement

वर्तमान में संतोष सिंह पुलिस मुख्यालय रायपुर में डीआईजी CCTNS और SCRB के पद पर पदस्थ हैं। केंद्र सरकार ने उन्हें डेपुटेशन पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में डीआईजी की जिम्मेदारी सौंपी है। संतोष सिंह को तेजतर्रार और अनुभवी अधिकारियों में गिना जाता है और उन्होंने राज्य में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर उन्हें CISF में अहम जिम्मेदारी निभानी होगी।

Advertisement

Related Articles

Back to top button