बिलासपुर

बिलासपुर में ‘ग्लूकोमा सप्ताह’ पर जागरूकता कार्यक्रम, 40 साल से ऊपर के लोगों को नियमित नेत्र जांच की सलाह

(जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर में विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के अवसर पर जिला अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 8 मार्च से 14 मार्च तक ग्लूकोमा सप्ताह मनाया जा रहा है।

Advertisement

इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गरेवाल के मार्गदर्शन में लोगों को ग्लूकोमा यानी काला मोतिया बीमारी के बारे में जानकारी दी जा रही है और समय-समय पर आंखों की जांच कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान राजेन्द्र शर्मा और रोहित गहवई उपस्थित रहे।

Advertisement

नेत्र रोग विशेषज्ञों ने बताया कि 40 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से नेत्र जांच करानी चाहिए, क्योंकि ग्लूकोमा ऐसी बीमारी है जिसमें आंख के अंदर का दबाव बढ़ जाता है। समय पर जांच और इलाज नहीं होने पर व्यक्ति की दृष्टि प्रभावित हो सकती है।

कार्यक्रम के दौरान जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच की और उपचार की जानकारी दी। वहीं नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा 13 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन भी किया गया।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक और स्टाफ नर्स मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button