जांजगीर-चाम्पा

नशीली कैप्सूल की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, 880 कैप्सूल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा पुलिस को अवैध नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। थाना चांपा पुलिस ने मामले की एंड-टू-एंड विवेचना करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 880 नशीली कैप्सूल बरामद की हैं, जिनकी कीमत करीब 8 हजार 200 रुपये बताई जा रही है।

Advertisement

दरअसल 10 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कोसमंदा रोड पर घेराबंदी कर पल्सर बाइक सवार दो लोगों को पकड़ा था। जांच के दौरान उनके पास से 3752 नशीली कैप्सूल, बाइक, मोबाइल और नगदी जब्त की गई थी। इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था।

Advertisement

मामले की आगे की जांच में पुलिस ने कोरबा जिले के प्रकाश चौहान और सुनील विश्वकर्मा उर्फ शिबू को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिन्होंने नशीली कैप्सूल के अवैध कारोबार में संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक वैष्णव सहित साइबर सेल और थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button