बिलासपुर

फर्जी और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर बिलासपुर पुलिस सख्त, नही मिलेगा पेट्रोल-डीजल 

बिलासपुर में बिना नंबर प्लेट और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर शहर के अलग-अलग इलाकों में चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे वाहनों पर निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

यातायात पुलिस के मुताबिक जिन वाहनों में नंबर प्लेट नहीं है, नंबर प्लेट में छेड़छाड़ की गई है या किसी दूसरे वाहन का नंबर लिखकर वाहन चलाया जा रहा है, उनके खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। गंभीर मामलों में आपराधिक प्रकरण दर्ज कर ऐसे वाहनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Advertisement

इसके साथ ही जिले के सभी पेट्रोल और डीजल पंप संचालकों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बिना नंबर प्लेट या संदिग्ध नंबर प्लेट वाले वाहनों को ईंधन न दिया जाए और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या संबंधित थाने को दी जाए, ताकि ऐसे वाहनों के जरिए होने वाले अपराधों पर समय रहते रोक लगाई जा सके।

Related Articles

Back to top button