बिलासपुर

दुबई में फंसे बिलासपुर के तीन युवक 9 दिन बाद सुरक्षित भारत लौटे

ईरान और इज़राइल के बीच बढ़े तनाव के चलते दुबई में फंसे बिलासपुर के तीन युवक आखिरकार सुरक्षित भारत लौट आए हैं। करीब 9 दिन तक दुबई में फंसे रहने के बाद तीनों दिल्ली पहुंच गए।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के करगी रोड कोटा निवासी शिवम, आकाश और आयुष घूमने के लिए दुबई गए हुए थे। इसी दौरान ईरान–इज़राइल के बीच बढ़े तनाव और युद्ध जैसे हालात के कारण कई फ्लाइटें लगातार रद्द हो गईं, जिससे तीनों युवक दुबई में ही फंस गए।

Advertisement

लगातार फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से उन्हें करीब 9 दिनों तक दुबई में रुकना पड़ा। बाद में हालात सामान्य होने पर उन्हें दिल्ली के लिए फ्लाइट मिल गई, जिसके बाद वे सुरक्षित भारत पहुंच गए।तीनों युवकों के सुरक्षित लौटने की खबर मिलते ही उनके परिजनों और परिचितों ने राहत की सांस ली और घर में खुशी का माहौल है।

Related Articles

Back to top button