जांजगीर-चाम्पा
होली में शर्मनाक हरकत: नाबालिगों को कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा जिले में होली के दौरान एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां नाबालिग बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक सुकली गांव में होली उत्सव के दौरान आरोपी सोनू दरवेश अपने घर के सामने साउंड बॉक्स लगाकर डांस कर रहा था। इसी दौरान तीन नाबालिग बच्चे भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि सोनू दरवेश ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर दबावपूर्वक बच्चों को पिला दी, जिसके बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलने पर कोतवाली जांजगीर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब की बोतल और डिस्पोजल गिलास भी जब्त किए हैं।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।




