बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को मारी ठोकर मामला दर्ज

(मुन्ना पांडेय) : सरगुजा – थाना क्षेत्र के ग्राम माजा उपर पारा में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सामने दूसरे बाइक सवार को जबरदस्त ठ़ोकर मार दिया। जिससे बाइक मे सफर कर रहे चन्द्र भान अगरिया 18 वर्ष एवं उसके पिता बचन अगरिया सकूनत ग्राम माजा थाना लखनपुर ज़मीन पर गिर कर बुरी तरह से घायल हो गये।घटना 27 फरवरी दिन शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे की है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आवेदक अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल सायकल में सवार होकर मैदा मिल जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में ग्राम माजा स्कूल पारा के पास जैसे पहुंचे थे सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने तेज़ एवं लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते ठोकर मार फरार हो गया। दोनों पिता पुत्र को गंभीर चोट लगी है। लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। लखनपुर पुलिस ने धारा सदर 281,125 (ए) बीएनएस क़ायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।




