राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में बिलासपुर के 7 खिलाड़ियों का चयन, अहमदाबाद में दिखाएंगे दम

(प्रदीप भोई) : बिलासपुर के लिए गर्व की खबर है। बिलासपुर कॉरपोरेशन तैराकी संघ के 7 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय तैराकी प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी 16 से 21 जून तक आयोजित इस राष्ट्रीय आयोजन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
प्रतियोगिता में आरव शर्मा, अमर साहू, अभय साहू, अनुष्का भगत, अजिंक्य सिंह, गीतिका घोष और शिवांगनी पांडे शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई है। बिलासपुर कॉरपोरेशन तैराकी संघ के सचिव हेमंत सिंह परिहार ने बताया कि छत्तीसगढ़ तैराकी दल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तैयारी के साथ हिस्सा ले रहा है। खिलाड़ियों के चयन से बिलासपुर के खेल जगत में उत्साह का माहौल है। खेल प्रेमियों और संघ के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।




