बिलासपुर

जिला अस्पताल में ‘खर्चापानी’ का खेल करने वाली दो स्टाफ नर्स सस्पेंड…..

(जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – जिला अस्पताल में प्रसूता हितग्राहियों से पैसे मांगने के आरोप में दो स्टाफ नर्सों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है।कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

Advertisement

शिकायत में बताया गया था कि स्टाफ नर्स लक्ष्मी वर्मा और संजू चौरसिया द्वारा प्रसव हितग्राहियों से अस्पताल में ‘खर्च’ और ‘फार्म जमा’ करने के नाम पर पैसों की मांग की जा रही थी।जांच में प्रथम दृष्टया यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत पाया गया। इसके बाद दोनों नर्सों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Advertisement

निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बिलासपुर निर्धारित किया गया है। आदेश 25 फरवरी 2026 को जारी किया गया।स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीजों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button