गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटने से 40 से ज्यादा घायल….

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पेण्ड्रा–सिवनी मार्ग पर धरहर के पास देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटी। हादसे में करीब 40 लोग घायल हो गए, जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिससे वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

Advertisement

सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों की पुष्टि की जा रही है।

Related Articles

Back to top button