देश

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 435 अंक चढ़ा, निफ्टी भी झूमा

 

Advertisement

घरेलू शेयर बाजार ने बुधवार को तेज बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर एक समय 435.12 अंक की तेज उछाल के साथ 82,661.04 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। इसी समय एनएसई का निफ्टी 131.45 अंक की बढ़त के साथ 25,556.10 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

शेयर बाजार में आज टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, इंफोसिस और एनटीपीसी जैसे प्रमुख शेयरों ने प्रमुख इंडेक्स निफ्टी में अच्छी बढ़त दर्ज की। दूसरी तरफ, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और कोल इंडिया जैसे शेयरों में गिरावट देखी गई।

 

Related Articles

Back to top button