देश

इनोवा के उड़े परखच्चे, 6 की मौत…..

पर्वतीय राज्य उत्तराखंड से एक बार फिर से दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आ रही है। राज्य की राजधानी देहरादून में भीषण सड़क हादसा हुआ है। देहरादून में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, एक इनोवा को कंटेनर ने टक्कर मार दी जिसके बाद कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

Advertisement


अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, जिस इनोवा कार की कंटेनर से टक्कर हुई उसमें 7 लोग सवार थे। इनमें से 6 लोगों की मौत हो गई है और 1 अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के मुताबिक, हादसे की शिकार कार बल्लूपुर की तरफ से कैंट की ओर जा रही थी। ONGC चौक पर कंटेनर के साथ कार का एक्सीडेंट हो गया जिसके बाद कार दूर तक पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कैंट कोतवाली पुलिस पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement

Related Articles

Back to top button