कोयला चोरी में संलिप्त आरोपी धराया न्यायिक हिरासत में भेजा गया

(मुन्ना पांडेय) : सरगुजा थाना क्षेत्र के अमेरा खुली खदान से बलात् कोयला चोरी करने के अपराध में लखनपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है दरअसल समेलाल धैर्य वल्द स्व0 बेग राय धैर्य 56 साल खान प्रबंधक खुली खदान अमेरा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 20 फरवरी की शाम 6.00 बजे आनंद राम केवट एवं आलम साय राजवाड़े 15-20 व्यक्ति संगठित होकर पैदल एवं मोटरसाइकिल से अमेरा खदान के बेरियर में अनाधिकृत रूप से घूस कर डियुटी में तैनात गार्ड आशिश मिंज व जफरूल्ला ख़ान को धमकी देकर खदान में जबरन घुस कर 3.5 टन कोयला किमती लगभग 17000/ ले गये थे।
प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर लखनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। दौरान विवेचना के मुखबिर से सूचना मिली कि कोयला चोरी में संलिप्त आरोपी आनंद राम केवट को पुलिस कोयला चोरी मामले में तलाश कर रही है।
पता चलते ही वह घर से भागने लगा पुलिस ग्राम रजपुरी कला के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ हिरासत में लेकर पूछताछ किया आरोपी ने अपने इकबालिया बयान में जुर्म करना कबूल किया। आरोपी को थाना लाकर विस्तृत जानकारी ली गई। गवाहों के समक्ष मेमोरंडम कथन लेख किया गया। आरोपी के घर से चोरी किया गया कोयला 2.5 टन सह प्रयुक्त मोटर साइकिल जपत किया गया। आरोपी द्वारा अपराध करना सबूत पाये जाने से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।




