रायपुर
नीट छात्र ने की खुदकुशी, दो मंजिला मकान से कूदकर दी जान

राजधानी रायपुर के भाठागांव के अवधपुरी इलाके में एक नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने खुदकुशी कर ली है।मिली जानकारी के अनुसार, छात्र ने दो मंजिला इमारत से गले में जीआई तार बांधकर छलांग लगा दी।
घटना के बाद उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान रायगढ़ निवासी पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है, जो भाठागांव में किराए के मकान में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही पुरानीबस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो तुरंत परिवार, मित्र या किसी पेशेवर काउंसलर से संपर्क करें। मदद लेना जरूरी है।




