माओवादी संगठन को बड़ा झटका, सेंट्रल कमेटी सचिव देवजी समेत 25 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। खबर है कि कुल 25 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है, जिनमें संगठन के टॉप लीडर भी शामिल बताए जा रहे हैं।मिली जानकारी के मुताबिक, माओवादी पार्टी के सेंट्रल कमेटी सचिव थिप्परी तिरुपति उर्फ देवजी और पोलित ब्यूरो के वरिष्ठ सदस्य मल्ला राजिरेड्डी उर्फ संग्राम ने तेलंगाना की स्पेशल इंटेलिजेंस ब्रांच यानी SIB के सामने सरेंडर किया है।
बताया जा रहा है कि लगातार चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों, बढ़ते सुरक्षा दबाव और संगठन के भीतर की परिस्थितियों के चलते इन शीर्ष नेताओं ने हथियार डालने का फैसला लिया। यह आत्मसमर्पण नक्सल आंदोलन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।सूत्रों के अनुसार, तेलंगाना पुलिस अगले दो दिनों में इन नेताओं को मीडिया के सामने पेश कर सकती है। सुरक्षा एजेंसियां इस घटनाक्रम को नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता मान रही हैं।
बस्तर अंचल और आसपास के इलाकों में लंबे समय से चल रहे ऑपरेशनों के बीच यह सरेंडर सुरक्षा बलों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम पर आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस का इंतजार है।




