छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 4 माओवादी स्मारक ध्वस्त

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 20 फरवरी को दोपहर बाद अलग-अलग अभियानों के दौरान थाना फरसेगढ़ और थाना तर्रेम क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बनाए गए कुल 4 अवैध माओवादी स्मारकों को ध्वस्त कर दिया गया।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, FOB पील्लूर केरिपु 214वीं वाहिनी के जवानों ने अभियान के दौरान नीलमड़गु के जंगल में निर्मित लगभग 15 फीट ऊंचे अवैध माओवादी स्मारक को विस्फोट कर गिरा दिया।
वहीं, थाना तर्रेम क्षेत्रांतर्गत केरिपु 153वीं वाहिनी की टीम ने पेद्दागेलुर और कोत्तागुड़ा के जंगलों में बनाए गए 3 अन्य अवैध माओवादी स्मारकों को भी ध्वस्त कर दिया।

Advertisement

सुरक्षा बलों का कहना है कि माओवाद के पूर्ण उन्मूलन और क्षेत्र में स्थायी शांति, सुरक्षा तथा विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नक्सलियों द्वारा बनाए गए प्रतीकात्मक ढांचे, हिंसा के चिन्ह और भय का माहौल पैदा करने वाले अवशेषों को क्रमबद्ध तरीके से समाप्त किया जा रहा है।फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं।

Related Articles

Back to top button