बिलासपुर

बिलासपुर में चाकूबाजी से सनसनी, कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के बेटे पर जानलेवा हमला

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : न्यायधानी बिलासपुर में चाकूबाजी की एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित लखीराम ऑडिटोरियम के पास भेल खाने के दौरान हुए विवाद में तीन युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। इस हमले में आदित्य प्रताप श्रीवास, जो वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के बेटे हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।जानकारी के मुताबिक आदित्य अपने दो दोस्तों के साथ ऑडिटोरियम के पास पहुंचे थे। वहीं पहले से मौजूद युग मिश्रा, वेदांत गुप्ता, निखिल नागवानी और उनके एक अन्य साथी से किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ते ही गाली-गलौज और धक्का-मुक्की होने लगी।

Advertisement

आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष ने चाकू निकालकर आदित्य प्रताप श्रीवास और उनके दोस्तों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके दो अन्य साथियों को भी चोटें आई हैं।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आदित्य का इलाज किम्स अस्पताल में जारी है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Advertisement

थाना प्रभारी एस.आर. साहू के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।सार्वजनिक स्थल पर हुई इस वारदात ने शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button