छत्तीसगढ़

सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, नक्सलियों के स्मारक बुलडोजर से ध्वस्त

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और कड़ा प्रहार किया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा बनाए गए स्मारकों को ध्वस्त कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक यानी सीआरपीएफ ने पातादुर्लेड और छोटा कंचला क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान नक्सलियों द्वारा वर्षों पहले स्थापित किए गए स्मारकों को चिन्हित कर बुलडोजर की मदद से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। ये स्मारक नक्सली संगठन के प्रचार और स्थानीय प्रभाव का प्रतीक माने जाते थे।

Advertisement

अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों के मनोबल पर असर पड़ेगा और इलाके में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। फिलहाल क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button