छत्तीसगढ़

तहसीलदार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की कार्यवाई….

 

Advertisement

कोण्डागांव – जिला कोण्डागांव में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जगदलपुर ने तहसीलदार (नजूल शाखा) दिनेश सिंह ठाकुर को 15,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महात्मा गांधी वार्ड, कोण्डागांव निवासी राधाकृष्ण देवांगन ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी कि सरगीपाल स्थित उसकी भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने के बाद उसने सीमांकन करवा कर कब्जा हटाने हेतु तहसील कार्यालय में आवेदन दिया था।

तहसीलदार द्वारा भूमि का निरीक्षण कर प्रार्थी के पक्ष में आदेश जारी किया गया। जब प्रार्थी ने आदेश की नकल प्राप्त करने हेतु आवेदन दिया, तब तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर ने 15,000 रुपए की रिश्वत की मांग की।

राधाकृष्ण रिश्वत देना नहीं चाहता था और आरोपी को पकड़वाना चाहता था। शिकायत के सत्यापन के पश्चात आज 6 जून 2025 को एसीबी टीम ने जाल बिछाकर तहसीलदार को 15,000 रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तहसीलदार के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 (संशोधित 2018) के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button