रायपुर
पिस्टल के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार…..

राजधानी में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पंडरी थाना क्षेत्र में एक आरोपी को पिस्टल और मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया गया है।मामला के नॉर्थ जोन का है। पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन के निर्देश पर अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पंडरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि भिक्षुक केंद्र के पास एक व्यक्ति पिस्टल लेकर घूम रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी नंदू शर्मा को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल और एक खाली मैग्जीन बरामद हुई। वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 38/26 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में हत्या और मारपीट के मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से हथियार की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ कर रही है।




