रायपुर
वेलेंटाइन डे पर हाई अलर्ट: पार्कों में पुलिस तैनात, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

राजधानी रायपुर में वेलेंटाइन डे के मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। शहर के प्रमुख उद्यानों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है।प्रशासन ने बजरंग दल और प्रेमी जोड़ों के बीच किसी भी संभावित विवाद को रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की है। राजधानी के एक दर्जन से अधिक पार्कों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
शहर के प्रमुख पार्कों में पुलिस की लगातार निगरानी जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।फिलहाल शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।




