रायपुर

तेज रफ्तार का कहर, युवक की दर्दनाक मौत….

Advertisement

रायपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। रिंग रोड 1 के कुशलपुर चौक के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

यह घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन इतनी तेजी से चल रहा था कि चालक उसे नियंत्रित नहीं कर पाया। टक्कर के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button