रायपुर

होटल में खाना फेंकने के विवाद में युवक की हत्या….

राजधानी रायपुर के धरसीवा थाना क्षेत्र से सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। आपसी विवाद के दौरान एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि होटल में खाना फेंकने को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

Advertisement

हत्या के बाद मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया है, जबकि पुलिस ने मामले में दो संदेहियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान शिव प्रसाद ध्रुव, निवासी मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही धरसीवा पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है, हालांकि स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button