रायगढ़

पुलिस जवान की बहादुरी, मधुमक्खियों के झुंड से 7 युवकों की जान बचाई, एसएसपी ने की सराहना

रायगढ़ जिले से मानवता और साहस की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां रायगढ़ पुलिस के एक जवान ने अपनी जान जोखिम में डालकर मधुमक्खियों के झुंड में फंसे 6 से 7 युवकों की जान बचाई।यह घटना 29 जनवरी की है। थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम रूडूकेला में ग्राम कमरगा के 6–7 युवक कबड्डी खेलने जा रहे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

उसी समय अपराध जांच के सिलसिले में ग्राम भ्रमण पर निकले लैलूंगा थाना के प्रधान आरक्षक शिव पैंकरा को घटना की जानकारी मिली। बिना देर किए वे मौके पर पहुंचे और बड़ी प्लास्टिक शीट की व्यवस्था कर मशाल जलाकर मधुमक्खियों को भगाया।ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित लैलूंगा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है, इस साहसिक और मानवीय कार्य की पुलिस विभाग ने सराहना की है।

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह ने प्रधान आरक्षक शिव पैंकरा को पारितोषिक देकर सम्मानित किया और अन्य जवानों को भी इसी तरह सेवा भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

 

Related Articles

Back to top button