बिलासपुर

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट परिसर में गरिमामय ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस, मुख्य न्यायाधीश ने फहराया तिरंगा

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट परिसर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे आन, बान और शान के साथ मनाया गया। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान के प्रति सम्मान का यह राष्ट्रीय पर्व अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। ध्वजारोहण के दौरान तिरंगे को सलामी दी गई और राष्ट्रगान की गूंज से पूरा हाई कोर्ट परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर न्यायपालिका की गरिमा और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

Advertisement

ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने उपस्थित सभी न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में संविधान की महत्ता, कानून के शासन और लोकतंत्र को सशक्त बनाए रखने में न्यायपालिका की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में हाई कोर्ट के न्यायाधीशगण, अधिवक्ता संघ के सदस्य, न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति और संवैधानिक चेतना का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button