मुंगेली

मुंगेली में जैतस्तंभ जलाने की घटना का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

(मनीष नामदेव) : मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झझपुरी में जैतस्तंभ जलाने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में मुंगेली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।यह घटना 16 और 17 जनवरी की दरम्यानी रात की है, जब ठाकुर देव चौक स्थित जैतखाम को अज्ञात व्यक्ति ने आग के हवाले कर दिया था। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

Advertisement

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, फॉरेंसिक टीम से जांच कराई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। मेडिकल दुकान में लगे कैमरे के फुटेज और ग्रामीणों के बयान के आधार पर आरोपी की पहचान राजेश साहू के रूप में हुई।

Advertisement

पूछताछ में आरोपी ने जयंती कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद के बाद आक्रोश में आकर जैतस्तंभ को जलाने की बात स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से आगजनी में प्रयुक्त मिट्टी तेल, माचिस और घटना के समय पहने गए कपड़े भी जब्त किए गए हैं।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मुंगेली पुलिस ने आमजन से शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button