मुंगेली
ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में थाना प्रभारी का निधन…..

(मनीष नामदेव) : बिलासपुर/मुंगेली। पुलिस विभाग से एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा का शासकीय कर्तव्य के दौरान सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। बताया गया है कि वे एक गुमशुदा व्यक्ति की पता-साजी के सिलसिले में राजस्थान गए हुए थे, इसी दौरान यह हृदयविदारक हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। उनके असामयिक निधन से विभाग ने एक कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित अधिकारी को खो दिया है।
नंदलाल पैकरा के निधन की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं सहकर्मी, मित्र और क्षेत्रवासी गहरे सदमे में हैं। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।




