मुंगेली

बारात से लौटते समय युवक की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र में बारात से लौट रहे युवकों के बीच मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया। चाकूबाजी की इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisement

घटना 8 मई की रात ग्राम बैतलपुर के पास की है, जहां बारात से लौट रहे कुछ युवक पिकअप वाहन में सवार थे। इसी दौरान वाहन के केबिन में बैठे युवकों को नीचे उतरने की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी सुधीर केवट ने लक्ष्मी प्रसाद प्रधान पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे सूरज कश्यप और रूपेश प्रधान को भी आरोपी ने घायल कर दिया।घायलों को तत्काल सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान लक्ष्मी प्रसाद प्रधान की मौत हो गई। मामले में सरगांव थाना में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी सुधीर केवट को गौरेला चर्च के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। फिलहाल मामले के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।मुंगेली पुलिस ने बारात के दौरान हुए हत्या कांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button